फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private bus sideswipes motorcycle; young man dies during treatment.

Gurugram News: निजी बस ने बाइक को साइड से मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की मौत

Sun, 16 Aug 2026 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Private bus sideswipes motorcycle; young man dies during treatment.
ईएसआई अस्पताल में उपचार के दौरान मृतक नितिन का फाइल फोटो। फोटो- परिजन
फोटो-
विज्ञापन

- चाचा के साथ बाइक पर कंपनी से घर लौट रहा था युवक, अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निमोठ पुलिस चौकी क्षेत्र में 14 अगस्त की शाम सिरमथला रोड पर निजी बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा नरेश कुमार की शिकायत पर सोहना सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान सोहना क्षेत्र के बादशाहपुर टठड़ गांव निवासी नितिन के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की शाम वह बाइक से अपने भतीजे नितिन को लेने उसकी कंपनी गया था। शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सिरमथला रोड पर पहुंचने पर एक निजी बस ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे नरेश कुमार उछलकर दूर जा गिरे, जबकि नितिन के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। नरेश ने राहगीरों की मदद से घायल नितिन को फरीदाबाद के धौज गांव स्थित अल फलाह अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे ईएसआई अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने वाली बस की नंबर प्लेट के आधार पर पहचान कर ली गई है। बस मालिक को नोटिस भेजा गया है। जल्द ही बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट- बस की नंबर प्लेट के आधार पर पहचान कर ली गई है। मालिक को नोटिस भेजा गया है। जल्द बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। -मोहम्मद इरसाद, जांच अधिकारी, निमोठ पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article