{"_id":"69cd118d49d42358b70aac00","slug":"private-sports-nurseries-will-operate-from-april-10-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83696-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 10 अप्रैल से होगी प्राइवेट खेल नर्सरियां संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 10 अप्रैल से होगी प्राइवेट खेल नर्सरियां संचालित
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में 20 खेल नर्सरियां हुई शुरू
गुरुग्राम। नए सत्र के तहत बुधवार से जिले में 20 खेल नर्सरियां विधिवत रूप से शुरू की गई हैं। दो दिनों तक चले ट्रायल के बाद चयनित 500 खिलाड़ी अब खेल के मैदानों में पसीना बहाएंगे व प्रशिक्षकों की देखरेख में अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। नए सत्र की इन नर्सरियों के लिए हाल ही में दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किए गए थे।
हर एक खेल नर्सरी के लिए 25-25 बेहतरीन खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। इससे जिलाभर में 500 खिलाड़ियों की पौध तैयार की जाएगी। वहीं, निजी नर्सरियों की लिस्ट अभी तक मुख्यालय से स्वीकृत नहीं हुई है। जिस कारण इन नर्सरियों के 10 अप्रैल के बाद ही संचालित होने की संभावना है। सरकारी नर्सरियों में क्रिकेट, जिमनास्टिक, तैराकी, मुक्केबाजी, बास्केटबाल, तायक्वांडो, हॉकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, कुश्ती, हैंडबॉल, फुटबॉल, जूडो और बैडमिंटन जैसे प्रमुख खेल शामिल है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए 2000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
खेल नर्सरियों का संचालन नेहरू स्टेडियम, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सोहना स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम (मऊ पटौदी), खंडेवला स्टेडियम, भांगरौला, नखरौला, दौलताबाद (पवन पुत्र व्यायामशाला), धनवापुर (अजीत स्टेडियम) और न्यू कॉलोनी स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खेल विभाग के पास इस सत्र के लिए 151 आवेदन आए थे। जिनमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र शामिल थे। सरकारी नर्सरियां शुरू हो गई है, बाकी प्राइवेट नर्सरियां 10 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
Trending Videos