फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rain exacerbates power crisis.

Gurugram News: बारिश से बिजली संकट गहराया

Thu, 06 Aug 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Rain exacerbates power crisis.
कहीं केबल फॉल्ट तो कहीं पेड़ गिरने के कारण बिजली संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। केबल फॉल्ट और तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से यह समस्या आई। बारिश के बाद लोगों ने लंबे समय तक बिजली कटौती की शिकायत की।
कादीपुर सबडिविजन के सेक्टर-37 में एक बड़े पेड़ की शाखाएं बिजली के तारों पर गिर गईं। सेक्टर-37सी के निवासी आमोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक बिजली नहीं थी। बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण मरम्मत में देरी हो गई। मरम्मत कार्य दोपहर तक पूरा कर बिजली बहाल कर दी गई। सेक्टर-69 की ट्यूलिप ऑरेंज सोसाइटी में केबल फॉल्ट के कारण 9 घंटे बिजली गुल रही। निवासी महीप शांडिल्य ने भूमिगत केबल में फॉल्ट की बात कही। एमजी रोड स्थित बिजली निगम के कार्यालय में भी बारिश का पानी जमा हो गया था, जिसे मोटर से निकाला गया।
विज्ञापन

सेक्टर-111 स्थित पुरी डिप्लोमेटिक ग्रीन सोसाइटी के मीतक कुमार बहल ने बताया कि सोसाइटी में सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं थी। वहीं, गढ़ी हरसरू में सुबह 8 बजे गई बिजली शाम 4:15 बजे आई। लोगों ने मुख्यमंत्री के सीएम विंडो में बिजली कटौती की गुहार लगाई है। सेक्टर-104 की जारा आवास सोसाइटी में बृहस्पतिवार को 7 घंटे बिजली नहीं थी, बुधवार को भी करीब 7 घंटे बिजली गुल रही। रोशनपुरा में सुबह 4 बजे गई बिजली 8 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed