सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajendra Park UPHC locked, rent pending for 10 months

Gurugram News: राजेंद्र पार्क यूपीएचसी पर लगा ताला, 10 माह से किराया बकाया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Park UPHC locked, rent pending for 10 months
विज्ञापन
तीन लाख से अधिक किराया बकाया, आरोप-सूचना देने के बाद भी नहीं किया भुगतान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क स्थित यूपीएचसी (अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर) पर सोमवार सुबह मकान मालिक ने बकाया किराये को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ दिया। मकान मालिक हरीश का कहना है कि उनकी बिल्डिंग का करीब तीन लाख बीस हजार रुपये किराया पिछले दस महीनों से बकाया है। कई बार विभाग को सूचना देने और शिकायत करने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया।


हरीश के अनुसार उन्होंने इस संबंध में पहले ही सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन विभाग की ओर से लगातार आज-कल कहकर मामला टाल दिया गया। उनका कहना है कि किराये से जुड़ा रेंट एग्रीमेंट भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, क्योंकि इस पर सिविल सर्जन के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। किराया बकाया रहने से नाराज मकान मालिक ने सोमवार सुबह यूपीएचसी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद मकान मालिक ने कहा कि जब तक उन्हें लिखित में भुगतान का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। फिलहाल विभाग और मकान मालिक के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
यूपीएचसी का बकाया किराया जमा कराने को लेकर मुख्यालय स्तर पर बातचीत जारी है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मकान मालिक का किराया जमा कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article