{"_id":"69b833ef1921c8fc550c75b9","slug":"video-people-are-taking-help-of-skin-color-analysis-for-selection-of-clothes-and-makeup-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नसों के रंग से जानें अपनी त्वचा का अंडरटोन, गुरुग्राम में प्रदर्शनी में हुई दिलचस्प व्याख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नसों के रंग से जानें अपनी त्वचा का अंडरटोन, गुरुग्राम में प्रदर्शनी में हुई दिलचस्प व्याख्या
गुरुग्राम में अगर कोई कहे कि आपकी नसों के रंग को देखकर यह निर्णय लिया जा सकता है कि आप पर कौन सा रंग खिलेगा। तो आश्चर्य होगा मगर ऐसा हो रहा है। अगर नसें हरी है तो आप वॉर्म या वासंती कलर के शेड में बेहतर लगेंगे। अगर हरी और बैंगनी है तो वार्म के साथ कूल रंग भी खिलेंगे।
अंडरटोन त्वचा यानी त्वचा के भीतरी स्थाई रंग से कलर एनालिसिस कर कपड़े, मेकअप तय किया जा रहा है। सेक्टर 28 स्थित कैमरा म्यूजियो आयोजित प्रदर्शनी में अंडरटोन त्वचा की दिलचस्प व्याख्या और उसके अनुसार रंगों के चयन को लोगों ने जाना। इसकी विशेषज्ञ अवनीत आनंद बताती हैं कि यह विधा मूलत: कोरिया की है मगर अब इसे एशिया, यूरोप और अमेरिका में भी प्रयोग में लाया जा रहा है। फैशन इंडस्ट्री, मेकअप में इसका प्रयोग हो रहा है। लोग खरीदारी में इसकी सहायता ले रहे हैं। अंडरटोन स्किन की जांच कराकर इसका ड्रेस के लिए उपयोग कर रहे है। गुरुग्राम में लोग अपने त्वचा की जांच कर उसके अनुकूल परिधान प्रयोग में ला रहे हैं। त्वचा का बाहरी रंग बदलता है मगर अंडरटोन यानी त्वचा का भीतरी रंग स्थाई होता है। नसों के रंग से अंडरटोन त्वचा का अंदाजा हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।