सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief from sewer overflow in Sector 77 to 80

Gurugram News: सेक्टर-77 से 80 तक सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from sewer overflow in Sector 77 to 80
विज्ञापन
दस किमी मास्टर लाइन डाली जाएगी, जीएमडीए करीब 21.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा
Trending Videos

दस हजार से अधिक परिवार को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-77 से 80 तक करीब 10 किमी मास्टर सीवर लाइन डाली जाएगी। इस पर करीब 21.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी।
मास्टर सीवर लाइन से जुड़ जाने पर इस क्षेत्र की सोसाइटियों में रहने वाले दस हजार से अधिक परिवार के लागों को लाभ मिलेगा। शहर के सेक्टरों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने विकसित किया था। न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में अभी सीवर का पूरा नेटवर्क नहीं है। बीच-बीच में कई जगहों पर सीवर लाइनें अधूरी हैं और मास्टर लाइन का नेटवर्क भी अधूरा है। ऐसे में अब लोगों को परेशानी होने लगी है। अब अधिकांश सेक्टरों की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास है। ऐसे में जीएमडीए मास्टर सीवर लाइनों को बेहतर करने में जुट गया है। इसी के तहत सेक्टर 77 से सेक्टर 80 तक मास्टर सीवर लाइन डाली जानी है। जीएमडीए ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। ठेकेदार को काम अलॉट होने के बाद दो साल में पूरा करना होगा। जीएमडीए के अनुसार सेक्टर एक से 57 तक मास्टर सीवर लाइनों का पूरा नेटवर्क है। सेक्टर 68 से 76 तक करीब 7.9 किमी मास्टर सीवर लाइन डाली जानी है। इसमें करीब 2.8 किमी लाइन डाली जा चुकी है। करीब दो किमी में जमीन संबंधी दिक्कत के कारण काम में देर हो रही है। जीएमडीए के अनुसार सेक्टर 77 से 80 तक मास्टर सीवर डालने की योजना पर काम किया जाना है। 21.25 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। 16 मार्च के बाद टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण अपने अधिकार क्षेत्र वाले सेक्टरों में मास्टर सीवर लाइनों का नेटवर्क बेहतर कर रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 77 से 80 तक मास्टर सीवर लाइन डाली जानी हैं। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सेक्टर 68 से 76 तक मास्टर सीवर लाइन डाली जा रही है। सेक्टर 105 से 115 में मास्टर सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर है।
कई सोसाइटियों को मिलेगा लाभ



मास्टर सीवर लाइनों से सेक्टर 77, 78,79 व 80 के लोगों को लाभ मिलेगा। इन सेक्टरों में काफी सोसाइटियों बसी हुई हैं। इमसें गोदरेज, मैक्सिको माउंट विला, एमार पाम हिल्स समेत कई सोसाइटियां है। इसके नरसिंहपुर व शिकाेहपुर गांव भी पड़ेगा। सेक्टर 80 निवासी सुरेश कुमार बताया कि सीवर लाइन नहीं होने से खाली जगहों पर पानी बहता रहता है।
बहरामपुर संयंत्र से जुड़ेगा
सेक्टर 58 से 67 तक की मास्टर सीवर लाइन को बहरामपुर सीवर शोधन संयंत्र से जोड़ा जाना है। इसके लिए जीएमडीए की ओर से कदम उठाया जा रहा है। बहरामपुर संयंत्र की क्षमता 100 एमएलडी बढ़ाई जानी है। प्रस्तावित एसटीपी में आधुनिक उपचार तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे संचालन दक्षता बढ़ेगी। उपचारित जल बागवानी एवं औद्योगिक उपयोग जैसे गैर-पीने योग्य उद्देश्यों के लिए पुन: उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, सेक्टर 107 में 100 एमएलडी व नौरंगपुर में 40 एमएलडी क्षमता का एसटीपी भी प्रस्तावित है। इससे शहर की सीवेज उपचार क्षमता में और वृद्धि होगी तथा समग्र सीवरेज नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed