सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief from traffic congestion at major intersections; preparations underway to widen slip roads.

Gurugram News: बड़े चौराहों पर जाम से मिलेगी राहत, स्लिप रोड चौड़ी करने की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Relief from traffic congestion at major intersections; preparations underway to widen slip roads.
विज्ञापन
राजीव चौक से लेकर सोहना चौक और महावीर चौक तक ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए शुरू होगा काम
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। ट्रैफिक विभाग की ओर से शहर के कई व्यस्त चौराहों पर स्लिप रोड को चौड़ा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को आसान बनाना और पीक आवर्स में लगने वाले जाम को कम करना है।



शहर में राजीव चौक, सुभाष चौक, बिलासपुर चौक, सोहना चौक, प्रकाश पुरी चौक, महावीर चौक, ट्यूलिप चौक और अग्रसेन चौक जैसे बड़े चौराहों पर हर दिन भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। सुबह ऑफिस के समय और शाम को छुट्टी के दौरान इन स्थानों पर लंबी कतारें लग जाती है। कई बार लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार, कई चौराहों पर स्लिप रोड संकरी होने के कारण वाहन तेजी से नहीं निकल पाते। खासकर जहां से वाहन एक दिशा से दूसरी दिशा में मुड़ते हैं, वहां सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनती है। इसी को देखते हुए अब स्लिप रोड को चौड़ा करने, कट पॉइंट्स को व्यवस्थित करने और अतिरिक्त लेन बनाने का काम किया जाएगा।



स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह योजना समय पर पूरी हो जाती है तो रोजाना जाम में फंसने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी कई बार लोगों को घर से ऑफिस या स्कूल तक पहुंचने में तय समय से काफी अधिक समय लग जाता है। ऐसे में शहर के व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक सुधार की यह पहल बेहद जरूरी मानी जा रही है।

-------------------------
जिन चौराहों पर सबसे अधिक जाम की समस्या है, वहां पहले चरण में काम किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार, अन्य स्थानों पर भी स्लिप रोड चौड़ी करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का काम किया जाएगा। -जय सिंह, एसीपी वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed