सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to rivalry, old man was beaten with sticks, injured

Gurugram News: रंजिश में बुजुर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, old man was beaten with sticks, injured
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-56 के घाटा गांव में रंजिश में कुछ लोगों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित बुजुर्ग के बेटे राकेश कुमार की शिकायत पर पांच लोगोंं के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल की देर शाम करीब 7.20 बजे उनके पिता रामकुमार गांव की चौपाल से घर आ रहे थे। इस दौरान कुलविंद्र, अनिल ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर बाबूराम, वैभव व लवी के साथ मिलकर उनके पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई जिससे वह घायल हो गए। आरोपी फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले भी कुलविंद्र ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी व गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया था। इस मामले में अब भी गुरुग्राम कोर्ट में केस चल रहा है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, साक्ष्य के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed