{"_id":"6a52559876aa54d09f0ed4e8","slug":"rs-5080-lakh-swindled-by-luring-with-promises-of-stock-market-profits-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94219-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 50.80 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 50.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाया, साइबर क्राइम थाना ईस्ट में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 50.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगों ने टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क किया और फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर निवेश कराया। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेफील्ड गार्डन निवासी विपिन वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उन्हें टेलीग्राम चैनल से जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया। ग्रुप में फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल में एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराई और बैंक खातों की जानकारी भेजकर रुपये ट्रांसफर कराए। शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, जिसके बाद पीड़ित ने और रकम निवेश कर दी। उन्होंने कुल 50,80,630 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रिफंड मांगने पर आरोपियों ने और रुपये जमा करने को कहा, जिसके बाद उन्हें ठगी का पता चला।
सिम अपडेट के बहाने 13.79 लाख की ठगी-
वहीं, एक अन्य मामले में साइबर ठगों ने सिम अपडेट कराने के बहाने ओटीपी हासिल कर युवक के क्रेडिट कार्ड से 13.79 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। मेफील्ड गार्डन निवासी नवनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2025 में एक व्यक्ति ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताकर संपर्क किया था। आरोपी ने एयरटेल सिम अपडेट करने के नाम पर ओटीपी लिया और कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद 13,79,425 रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।