सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Second person injured in collision with training bus also dies.

Gurugram News: प्रशिक्षण बस की टक्कर से घायल हुए दूसरे व्यक्ति की भी मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Second person injured in collision with training bus also dies.
विज्ञापन
खांडसा में 12 जून की दोपहर बाद हुआ था हादसा, प्रशिक्षु चालक ने लोगों को कुचला था

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज की प्रशिक्षण बस के चार राहगीरों को कुचलने के मामले में दूसरी मौत हुई है। मृतक 36 साल का किष्णु देव सिंह बिहार के सीतामढ़ी का मूल निवासी था। 12 जून की दोपहर बाद हुए हादसे के बाद से ही वो दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक किष्णु देव सिंह के परिचित हरिनारायण सिंह ने बताया कि किष्णु देव गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी हैं और वे बिहार में रहते हैं। कुछ समय पहले किष्णु देव सिंह के बड़े भाई का भी देहांत हो गया था। परिवार के पालन पोषण के लिए ही वो गुरुग्राम में आकर काम करने लगे थे। हादसे के दौरान वो कंपनी से लंच करने के बाद कुछ देर टहलने निकले थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद वे शव को अपने साथ बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। सेक्टर-10 थाना इलाके के सेक्टर-37 खांडसा में ये हादसा 12 जून की दोपहर हुआ था। हरियाणा रोडवेज की प्रशिक्षण बस पर बतौर चालक बैठक प्रशिक्षु ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में पास के इलाके की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी मध्यप्रदेश के सतना निवासी रवि सरकार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हैरत की बात ये है कि हादसे के बाद भी आरोपी चालक ने मौके पर ब्रेक नहीं लगाए। लोगों ने शोर मचाया तो काफी आगे जाकर उसने बस रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पस पर पत्थर भी फेंके लेकिन आरोपी बस को भगा ले गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। मामले में सेक्टर-10 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में दूसरे घायल की मौत हो गई है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed