सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven arrested for assaulting a woman after an argument

Gurugram News: कहासुनी करने पर महिला से की थी मारपीट, सात गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for assaulting a woman after an argument
विज्ञापन
-आरोपियों ने घर पर भी फेंके थे पत्थर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पिकअप को हटाने को लेकर हुई कहासुनी होने पर महिला से मारपीट करने और घर पर पत्थर मारने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिला भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान पटौदी निवासी रहदू, राशिद, संजय, बिलाल, सजिना, फरीदा और अफसाना के रूप में हुई है। सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। पीड़ित की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर जा रहा था। घर से थोड़ी ही दूर रास्ते में एक पिकअप खड़ी थी। उन्होंने उसके चालक रहदु को पिकअप हटाने के लिए कहा तो वह कहासुनी करने लगा। उसी दौरान रहदू के परिवार से उम्रदराज, पदड़, धानक, संजय, फरीदा,सजिना, बिलाल,अफसाना,रुकसाना और मुस्ताक आ गए। आरोपियों ने घर की महिला से मारपीट की और पत्थर बरसाए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed