सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewerage and water supply systems in the Manesar Municipal Corporation area will be improved.

Gurugram News: मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सीवर-पानी की व्यवस्था होगी बेहतर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Sewerage and water supply systems in the Manesar Municipal Corporation area will be improved.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मानेसर। नगर निगम ने आईएमटी मानेसर क्षेत्र में सीवर और पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत वार्डों में सीवर के पानी की नई लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर निगम द्वारा 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बनी कई योजनाओं को वित्त एवं संविदा कमेटी ने मंजूरी दी है। ऐसे में अब अधिकारी इन योजनाओं को सिरे चढ़ाने में जुट गए हैं।
इसके तहत वार्ड-1 के गोपालपुर और गढ़ी हरसरु, वार्ड-4 के वजीरपुर और मेवका, वार्ड-5 के कांकरौला, वार्ड-7 के धाना, अलियर और बास कुशला, वार्ड-17 के शिकोहपुर, वार्ड-16 के नौरंगपुर, वार्ड-8 के कासन और वार्ड-14 के नाहरपुर कासन में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे गंदे पानी की निकासी की समस्या दूर होगी और स्वच्छता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निगम का उद्देश्य है कि सभी गांवों और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed