सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shower of facilities... 36 development works approved

Gurugram News: सुविधाओं की बौछार...36 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shower of facilities... 36 development works approved
विज्ञापन
हयातपुर में 7 करोड़ रुपये से बनेगी हाई-टेक लाइब्रेरी, एसटीपी प्लांट से लेकर सड़कों तक हर ओर होगा विकास
Trending Videos

नंबर गेम - 174 करोड़ रुपये से किए जाएंगे कार्य
- 3 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी ने 174 करोड़ रुपये के 36 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। कमेटी ने गांव हयातपुर में सात करोड़ रुपये की लागत से हाई-टेक लाइब्रेरी और हरसरू गांव में पंचायत भवन के भीतर कन्वेंशन हॉल बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने की।

वित्त एवं संविदा कमेटी ने भांगरौला में करीब 8.60 करोड़ रुपये की लागत से 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट को मंजूरी दी। विभिन्न वार्डों में पानी और सीवर लाइन बिछाने, सड़कों के निर्माण, गलियों के सुधार और सामुदायिक सुविधाओं के विकास पर बड़ा बजट खर्च किया जाएगा। वार्ड-1 से 7 तक कई गांवों में आरसीसी सड़कें, नालियां और पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किए जाएंगे। शिकोहपुर गांव में जल भंडारण, सीवर लाइन, पानी सप्लाई, स्ट्रीट लाइट और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे प्रोजेक्ट्स पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी-सीवर व्यवस्था को किया जाएगा मजबूत
नौरंगपुर, नैनवाल और कासन जैसे गांवों में एसटीपी प्लांट, ट्यूबवेल और पानी-सीवर व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। बढ़ा में मल्टीपर्पज हॉल, फाजिलवास में कम्युनिटी सेंटर और सिकंदरपुर में लाइब्रेरी व कंप्यूटर सेंटर का निर्माण भी योजना में शामिल है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, योजनाओं के पूरा होने से मानेसर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और शहरी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बैठक में आयुक्त प्रदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप-महापौर प्रवीन यादव और उप-महापौर रीमा चौहान, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ व निजेश सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

इन कार्याें को मिली मंजूरी

हयातपुर: 7 करोड़ रुपये से हाई-टेक लाइब्रेरी

हरसरू: पंचायत भवन में 3 करोड़ से कन्वेंशन हॉल

भांगरौला: 8.60 करोड़ रुपये से 3 एमएलडी का एसटीपी
शिकोहपुर: जल भंडारण-5.70 करोड़, पानी लाइन-6.50 करोड़, सीवर-9.50 करोड़, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-5.21 करोड़, स्ट्रीट लाइट-3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नौरंगपुर: बूस्टिंग स्टेशन व अन्य कार्य-2.66 करोड़, तीन एमएलडी एसटीपी-9.60 करोड़, पानी-सीवर लाइन-7 करोड़, मल्टी परपज हाल पर नौ करोड़ खर्च होगा।
नैनवाल, कासन, नाहरपुर कासन: तीन एलएलडी एसटीपी प्लांट (9–9.5 करोड़ रेंज)
बढ़ा: मल्टीपर्पज हॉल-5.91 करोड़
फाजिलवास: कम्युनिटी सेंटर-9 करोड़

सिकंदरपुर: लाइब्रेरी व कंप्यूटर सेंटर-6.50 करोड़
बार गुर्जर: फिरनी रोड—2.14 करोड़
वार्ड अनुसार मुख्य काम
वार्ड-1 (गोपालपुर, हरसरू, गढ़ी-बसई रोड): पानी, सीवर लाइन, टाइल्स, आरसीसी रोड करीब 8 करोड़ रुपये

वार्ड-2 (हरसरू): मल्टीपर्पज हॉल-1.90 करोड़ रुपये

वार्ड-4 (वजीरपुर, मेवका): सीवर नेटवर्क व पानी लाइन-करीब 4.5 करोड़ रुपये

वार्ड-5 (कांकरौला): गलियां, नालियां, आरसीसी शेड-6 करोड़
वार्ड-6 (भांगरौला, झुंड सराय): 3 एमएलडी व 1.5 एमएलडी एसटीपी, चाैपाल जीर्णोद्धार-14 करोड़
वार्ड-7 (बांस हरिया, ढाणा, बांस कुसला): सीवर लाइन-3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
---------------------------
सेक्टर-3/5 को विभाजित करने वाली सड़क की होगी मरम्मत



गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-3/5 को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत कराएगा। योजना के अनुसार मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड और फुटपाथ को बेहतर किया जाएगा। इस पर करीब 4.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रोड के बनने से शीतला माता रोड जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इसी के तहत पुराने शहर में शीतला माता रोड को जोड़ने वाली सेक्टर-3/5 सड़क को बेहतर कराया जाएगा। इस कार्य के तहत न केवल मुख्य सड़क, बल्कि इससे जुड़ी सर्विस रोड और मास्टर रोड की भी विशेष मरम्मत की जाएगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सड़क को दुरुस्त कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्य अलाट होने के बाद एजेंसी को 12 माह में कार्य पूरा करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed