फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Silt being removed from the pond in Bhangrola for rainwater conservation

Gurugram News: वर्षा जल संरक्षण के लिए भांगरोला में तालाब से निकाली जा रही गाद

Sun, 12 Jul 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Silt being removed from the pond in Bhangrola for rainwater conservation
मानेसर। मानसून के दौरान बारिश के पानी को बचाने और भूजल स्तर को बेहतर करने के लिए नगर निगम मानेसर की तरफ से भांगरोला में तालाब की सफाई और गाद निकालने का काम शुरू किया गया है। इसके जरिये बारिश के पानी को तालाबों में जमा करना और पानी को जमीन के अंदर पहुंचाकर भूजल स्तर को बढ़ाना है।
विज्ञापन


गांव में तालाब की सफाई होने से बारिश का पानी आसानी से जमा हो सकेगा। इससे पानी की बर्बादी कम होगी और आने वाले समय में जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी। तालाब में जमा गाद हटाने से उसकी पानी रखने की क्षमता भी बढ़ जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वर्षा जल संचयन आज के समय की बड़ी जरूरत है। बारिश के दौरान जितना अधिक पानी बचाया जाएगा, उतना ही भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे बारिश के पानी का सही उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed