फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AI engineer commits suicide by jumping in front of train after slitting his girlfriend throat

गुरुग्राम डबल डेथ: PG में प्रेमिका की लाश, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में प्रेमी; पिता के बयान से उलझा पूरा केस

Sun, 12 Jul 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Jul 2026 10:31 PM IST
सार

पीजी के कमरे से इशारा अयुबी का शव मिलने के बाद पुलिस ने श्रेष्ठ मलिक के बारे में जांच शुरू की तो सामने आया कि उसने शनिवार की दोपहर को ट्रेन के आगे कटकर आत्महत्या कर ली थी। सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में संपर्क करके मृत युवक के बारे में जानकारी ली। उसने गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव दो हिस्सों में रेलवे ट्रैक पर मिला।

विज्ञापन
AI engineer commits suicide by jumping in front of train after slitting his girlfriend throat
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-55 स्थित पीजी में 11 जुलाई को अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजीनियर ने ट्रेन के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली। आरोपी द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस को हत्या मामला सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस द्वारा दोनों के बीच संबंधों व विवाद के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।  

विज्ञापन

लड़की यूपी तो लड़का था छत्तीसगढ़ का
अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों सेक्टर-59 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और वहीं पर दोनों के बीच जान-पहचान होने की बात सामने आई है। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, युवक का शव भी पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखा हुआ है। मृत युवती की पहचान सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के पक्का बाग निवासी इशारा अयुबी (24) के रूप में हुई है। वहीं, मृत युवक की पहचान दुर्ग (छत्तीसगढ़) के भिलाई निवासी श्रेष्ठ मलिक (25) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हिस्सों में मिला श्रेष्ठ का शव
श्रेष्ठ मलिक ने 11 जुलाई की दोपहर को गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जीआरपी थाने पुलिस ने श्रेष्ठ मलिक के शव को दो हिस्सों में रेलवे ट्रेक पर पड़े हुए पाया था। जीआरपी ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। रविवार को परिवार वालों के आने के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। हालांकि उसका शव फिलहाल मोर्चरी में ही रखा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इशारा अयुबी (मृतका) शुक्रवार को श्रेष्ठ मलिक के पास पीजी के कमरे में आई थी। उसका सामान भी कमरे से मिला है। 

विज्ञापन

पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब
दोनों के बीच क्या संबंध थे और घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा मामले की जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। - धर्मबीर सिंह, एसीपी सदर, गुरुग्राम। 

इशारा द्वारा कॉल रिसीव नहीं करने पर परिवार वाले पहुंचे गुरुग्राम 
उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली इशारा अयुबी को उसके परिवार वाले लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। ऐसे में युवती के परिवार वाले रविवार को गुरुग्राम पहुंचे और सेक्टर-57 में युवती के पते पर उसे न पाकर पुलिस ने संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती के मोबाइल नंबर की आखिरी लोकेशन खंगाली। जिसके बाद युवती की लोकेशन सेक्टर-55 स्थित एक पीजी में मिली। इसके बाद पुलिस पीजी पहुंची और इशारा अयुबी के बारे में पता किया, लेकिन पीजी में उसके नाम से कमरा नहीं मिला।  

कमरे में पड़ा था युवती का खून से सना शव
इसके बाद पुलिस ने पीजी में रहने वालों से बातचीत की तो पता चला कि चौथे फ्लोर पर छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी श्रेष्ठ मलिक रहता है, जिसके साथ युवती की जान-पहचान है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-59 स्थित निजी कंपनी में एआई इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और युवती इशारा अयुबी भी उसी कंपनी में काम करती है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर पहुंचने पर युवती का शव खून से लथपथ हालत में मिला। कमरे के फर्श पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। शव करीब एक दिन पुराना लग रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती के गले में चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया। पुलिस ने मृत युवती के शव मोर्चरी में रखवाया है। 

श्रेष्ठ मलिक की जांच में आत्महत्या का चला पता 
पीजी के कमरे से इशारा अयुबी का शव मिलने के बाद पुलिस ने श्रेष्ठ मलिक के बारे में जांच शुरू की तो सामने आया कि उसने शनिवार की दोपहर को ट्रेन के आगे कटकर आत्महत्या कर ली थी। सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में संपर्क करके मृत युवक के बारे में जानकारी ली। उसने गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव दो हिस्सों में रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी थाने की पुलिस को मृतक युवक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल से हुई थी। जिसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई थी। 

पिता का कहना- लड़की ने दी थी बेटे को धमकी 
मृतक युवक श्रेष्ठ मालिक के पिता दीपक मलिक ने बताया कि उनके बेटे ने किसी युवती के बारे में कभी कुछ नहीं बताया था। वे नहीं जानते कि वह युवती कौन है। 11 जुलाई को वारदात से पहले श्रेष्ठ ने अपने भाई के मोबाइल पर कॉल करके बताया था कि एक युवती उसे धमकी देकर गई है। युवती कौन है, इसके बारे में नहीं बताया था। पिता दीपक मलिक का कहना है कि उनका बेटा गुरुग्राम में नौकरी करने आया था, वह किसी की हत्या नहीं कर सकता। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

शुक्रवार को पीजी में सामान लेकर आई थी युवती
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक श्रेष्ठ मलिक व युवती इशारा अयुबी एक ही कंपनी ऑप्टम ग्लोबल सॉल्यूशन सेक्टर-59 में नौकरी करते थे। यहीं पर उनकी जान-पहचान हुई थी। युवती शुक्रवार को सामान लेकर सेक्टर-57 में अपना कमरा छोड़कर श्रेष्ठ के सेक्टर-55 स्थित क्लाउड नाइन नाम के पीजी स्थित रूम में शिफ्ट हो गई थी। शनिवार को उन दोनों के बीच किस बात पर बहसबाजी हुई, जोकि युवती की हत्या व युवक द्वारा आत्महत्या का कारण बनी। 

पुलिस का बयान
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक युवक व युवती के दोस्तों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि उनके बीच संबंधो व झगड़े के कारणों का पता चल सके। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। - मनोज कुमार, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-56 थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed