{"_id":"6a77830a132de12a06085734","slug":"slaughterhouse-waste-flows-into-fields-villagers-outraged-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-114383-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बूचड़खाने से खेतों में बहा अपशिष्ट, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बूचड़खाने से खेतों में बहा अपशिष्ट, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडीखेड़ा क्षेत्र में एस्टर कार्गो कंपनी के खिलाफ फूटा गुस्सा, डायल 112 पर दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मांडीखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक बूचड़खाने से निकले अपशिष्ट ने शनिवार को आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने बीती रात तेज बारिश की आड़ में अपशिष्ट को खेतों में छोड़ दिया जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बूचड़खाना एस्टर कार्गो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है। जब ग्रामीण विरोध जताने और स्थिति का जायजा लेने बूचड़खाने की तरफ बढ़े, तो परिसर के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बूचड़खाने के भीतर जाकर प्रबंधन से पूरे मामले पर बात की। पीड़ित कृषक जाकिर ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में बैंगन की फसल लगाई हुई थी। बूचड़खाने से बहाए गए अपशिष्ट से उनकी पूरी फसल सड़कर बर्बाद हो गई है। पूर्व सरपंच दिनेश कालड़ा ने बताया कि कंपनी के जनरल मैनेजर (जीएम) से बातचीत हुई है। जीएम ने इस लापरवाही पर जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, कालड़ा ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। नगीना थाना प्रभारी अजयवीर ने कहा कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पूर्व सरपंच दिनेश कालड़ा, पीड़ित किसान जाकिर, मुकेश, महेश सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।