फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna players put up a stellar performance at the CBSE North Zone Archery Championship.

Gurugram News: सोहना के तीरंदाजों ने पदकों पर साधा सटीक निशाना

Thu, 06 Aug 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sohna players put up a stellar performance at the CBSE North Zone Archery Championship.
सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


- चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत आठ पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जींद में एक से पांच अगस्त तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोहना स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की खेल विभाग संचालित तीरंदाजी नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।
जीडी गोयंका सिग्नेचर स्कूल, सोहना की ओर से खेलते हुए तन्वी जैन ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। दीपांशी गैराती, याना यदुवंशी और स्वस्ति लोहिया ने एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। वहीं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, भोंडसी की नव्या यादव ने दो रजत पदक अपने नाम किए। जिला तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह खिलाड़ी आने वाले वर्षों में देश के लिए भी पदक जीतेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच भगवत सिंह को खेल विभाग के उप निदेशक गिर्राज सिंह, स्टेडियम समिति सोहना के अध्यक्ष एवं एसडीएम अखिलेश कुमार, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, हरियाणा तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला तीरंदाजी संघ गुरुग्राम के अध्यक्ष पवन शर्मा तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed