{"_id":"6a16e1ad0952ad52620f916b","slug":"strict-monitoring-should-be-maintained-on-mining-and-mineral-transportation-dc-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89377-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन और खनिज परिवहन पर रखी जाए सख्त निगरानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन और खनिज परिवहन पर रखी जाए सख्त निगरानी : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपायुक्त की अध्यक्षता में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला गुरुग्राम में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीमें समय-समय पर संयुक्त रूप से पहाड़ी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करें, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उपायुक्त ने अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने, वाहनों की नियमित जांच करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए और कहीं भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आने पर तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
134 ओवरलोडिंग वाहन किए जा चुके हैं जब्त
माइनिंग अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि अप्रैल और मई माह के दौरान जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया। इस दौरान 134 ओवरलोडिंग वाहनों को जब्त किया गया व 61 लाख रुपये से अधिक की पेनल्टी वसूल की गई।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता से कराया जाए ठीक : उपायुक्त
गुरुग्राम। उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में जहां भी सड़क लाइटें खराब हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। नियमित अंतराल पर सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। ब्यूरो

Trending Videos