{"_id":"6a16e8fdab697cb4ce0c62a4","slug":"anti-encroachment-drive-intensified-in-the-city-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89405-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान अवैध गेट, रैंप, रेहड़ियां, खोखे और अन्य अनधिकृत निर्माण हटाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की प्रमुख सेक्टर सड़कों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत सेक्टर रोड 50-57, 51-57 और 90-91 के ग्रीन बेल्ट एवं राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अवैध गेट, रैंप, रेहड़ियां, खोखे और अन्य अनधिकृत निर्माण हटाए गए।
अभियान का नेतृत्व जीएमडीए के डीटीपी एवं अतिक्रमण नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने किया। जीएमडीए के अनुसार, सेक्टर रोड 51-57 के करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र को एक तरफ से अतिक्रमण मुक्त किया गया, जबकि सेक्टर रोड 50-57 पर लगभग 600 मीटर क्षेत्र में कार्रवाई पूरी की गई। सर्विस रोड पर बनाए गए अवैध गेटों को तोड़ा गया और निजी प्रतिष्ठानों द्वारा बनाए गए अवैध रैंप हटाए गए। वहीं, सेक्टर 90-91 रोड पर अवैध झुग्गियों, दुकानों, रेहड़ियों और रेस्टोरेंट्स द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण कर जहां-जहां अवैध कब्जे मिले, उन्हें हटाया गया।
ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में लगाए गए रेहड़ी, खोखे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए गए। साथ ही ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्ती बरती गई। लोगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित स्टिल्ट पार्किंग का उपयोग करें और हरित क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर से 15 अवैध कब्जे हटाए
गुरुग्राम। जीएमडीए ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सेक्टर-90 स्थित मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर से 15 से अधिक अवैध दुकानों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई बुधवार को डीटीपी जीएमडीए आरएस बाठ के नेतृत्व में की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि और यूटिलिटी कॉरिडोर पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाना व शहर के आधारभूत ढांचे को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना था। जीएमडीए की एनफोर्समेंट विंग ने बिना अनुमति बनाई गई दुकानों और अस्थायी निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। आरएस बाठ ने कहा कि जीएमडीए सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और यूटिलिटी कॉरिडोर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो

Trending Videos