सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Both electricity demand and complaints are breaking records.

Gurugram News: बिजली की मांग और शिकायतें दोनों तोड़ रहीं रिकॉर्ड

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Both electricity demand and complaints are breaking records.
विज्ञापन
पांच करोड़ यूनिट से ज्यादा खपत के बाद भी परेशानी जारी, 25 मई को रिकॉर्ड 2516 मेगावाट बिजली की आपूर्ति



नंबर गेम - 15,257 शिकायतें सर्किल वन में एक हफ्ते में आईं

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। बिजली निगम के आकड़ों में शहर में 5 करोड़ से ज्यादा यूनिट की बिजली की आपूर्ति हो रही है लेकिन ओवरलोडेड इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण कटौती की शिकायतें भी खूब आ रही हैं। 25 मई को गुरुग्राम सर्किल-1 में 185.18 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई जबकि सर्किल-2 में 324.01 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। इस मौसम का सर्वाधिक लोड 2516 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई थी। वहीं, शहर के लोग भी भारी संख्या में बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।


बिन बिजली गुजार रहे रात

सेक्टर-111 स्थित कैपिटल गेटवे के निवासियों ने मंगलवार को लंबी अवधि तक बिजली कटौती की शिकायत की। कैपिटल गेटवे के निवासी प्रदीप सोलंकी ने बताया कि सोसाइटी में सोमवार को लगभग पूरी रात बिजली नहीं थी। मंगलवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही चलती रही। जेनरेटर चलाने पर सोसाइटी के लोगों को प्रति यूनिट 30 रुपये बिजली का बिल देना पड़ता है। बिजली निगम की लापरवाही लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-47 में ट्रांसफार्मर में लगी आग
मंगलवार रात सेक्टर-47 के ए ब्लॉक में ट्रांसफार्मर में रात के करीब 10 बजे आग लगने से बिजली बाधित हुई। इसके अलावा भी छिटपुट जगहों पर रात के वक्त बिजली नहीं थी। पिछले 18 मई से 24 मई के बीच गुरुग्राम सर्किल वन में 15,257 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें सबसे सबसे ज्यादा बिजली संबंधित शिकायतें कादीपुर सबडिविजन की 2954 रहीं। न्यू कॉलोनी सब डिविजन में 2532 शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन
Trending Videos




15 जून तक जुड़ेगी रैपिड मेट्रो की वैकल्पिक बिजली व्यवस्था

शुक्रवार को सेक्टर-72 के 220 केबी सबस्टेशन में ब्लास्ट के कारण रैपिड मेट्रो रुकने के बाद हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था पर बल देना शुरू किया है। एचवीपीएन सेक्टर-56 के 220 केवी सबस्टेशन को सेक्टर-65 के 220 केवी सबस्टेशन से जोड़ने के कार्य में लगा है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-56 से रैपिड मेट्रो को बिजली मिलती है। सेक्टर-72 और सेक्टर-56 के सबस्टेशनों से रैपिड मेट्रो को बिजली मिलती है। सेक्टर-72 में सबस्टेशन में ब्लास्ट के बाद बीते शुक्रवार को सेक्टर-56 का सबस्टेशन भी बंद हो गया था। इस कारण सेक्टर-65 की लाइन से इसे जोड़ा जा रहा है। यह कार्य 15 जून तक पूरा होना है।


गुरुग्राम में बिजली की आपूर्ति (मेगावाट में )

25 मई - 2430
24 मई - 2516
23 मई - 2095
22 मई - 2356
21 मई - 2470
20 मई -2442
19 मई -2372
18 मई - 2347
-------------------
बिजली कटौती से नखडौला पीएचसी में मरीज परेशान
मानेसर। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। नखडौला पीएचसी केंद्र में बिजली बार-बार जाने के कारण मरीजों और स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटने से हालात और मुश्किल हो गए हैं। साथ ही नखडौला गांव में भी लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में दो से तीन बार बिजली चली जाती है और कई बार एक से डेढ़ घंटे तक आपूर्ति बंद रहती है। गर्मी के कारण मरीज पहले ही परेशान हैं, ऊपर से बिजली न होने से पीएचसी में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed