फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stunt in moving car; FIR registered.

Gurugram News: चलती कार में स्टंट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 08 Aug 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Stunt in moving car; FIR registered.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए चलती कार से खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने के मामले में डीएलएफ फेज-3 थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में दो युवक चलती कार में पीछे वाली दोनों खिड़कियों से बाहर निकलकर छत के पास मोबाइल से एक-दूसरे का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कार भी लापरवाही से चलती नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को डीएलएफ फेज-3 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव ने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखी थी। वीडियो में सिल्वर रंग की कार दिखाई दी। वीडियो साइबर सिटी डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र की सड़क का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवकों ने सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए इस तरह का खतरनाक स्टंट किया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन

----
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार चालक सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में 7 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो के आधार पर कार चालक व उसमें सवार युवकों की पहचान करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed