सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer camps for underprivileged children begin.

Gurugram News: जरूरतमंद बच्चों के समर कैंप शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Summer camps for underprivileged children begin.
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोसाइटियों की महिला विंग ने कामगारों और आसपास के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए समर कैंप शुरू कर दिया है। सोसाइटियों में ये समर कैंप गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों के खुलने तक चलेगा। सेक्टर-30 स्थित यूनिवर्ल्ड सिटी सोसाइटी में महिलाओं के एक समूह की स्वयंसेवी महिलाओं ने सोसाइटी के गार्ड, माली और अन्य हाउसकीपिंग कर्मचारियों के बच्चों के साथ सोमवार को कार्यशाला के साथ कार्यक्रम शुरू किया। कार्यशाला के दौरान बच्चों को म्यूजिक, डांस, कविता, रिसाइटेशन, पेंटिंग, हैडीक्राफ्ट, खेल और सामान्य ज्ञान की कक्षाएं होंगी। सोसाइटी में रहने वाली इन विषयों की विशेषज्ञ महिलाएं वीणा, रेखा, नयनिका, दीपा, मीनाक्षी, मधु, रीता, शिबानी, बरखा और अदिति शामिल हैं। यह समूह पूरे साल गर्मी की छुट्टी के साथ-साथ अन्य त्योहार की छुट्टियों में बच्चों के व्यक्तित्व विकास गतिविधियों की कार्यशालाएं आयोजित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed