सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sunshine returns after the rain; humidity adds to the discomfort.

Gurugram News: बारिश के बाद फिर लौटी धूप, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sunshine returns after the rain; humidity adds to the discomfort.
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मंगलवार को हुई बारिश से मिली राहत बुधवार को ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। दिनभर आसमान साफ रहने के कारण गर्मी का असर महसूस किया गया। मंगलवार शाम धूलभरी आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अगले ही दिन तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी का एहसास हुआ। मौसम में नमी अधिक रहने के कारण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 5.7 डिग्री कम है। विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed