सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Survey of Bandhwari landfill completed; new site to be finalized soon.

Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल का सर्वे पूरा, नई साइट जल्द होगी फाइनल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Survey of Bandhwari landfill completed; new site to be finalized soon.
विज्ञापन
पुराने कचरे के निस्तारण का लक्ष्य मार्च 2027 तक निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम की ओर से साइट का सर्वे पूरा करा लिया गया है और इसकी रिपोर्ट निगम मुख्यालय को भेज दी गई है। निगम ने बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर जमा पुराने कचरे के निस्तारण का लक्ष्य मार्च 2027 तक निर्धारित किया है। बंधवाड़ी पर शहर का नया कचरा न पहुंचे इसके लिए वैकल्पिक लैंडफिल साइट विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बंधवाड़ी लैंडफिल साइट का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एक वर्ष के भीतर पुराने कचरे के निस्तारण की दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कचरा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय सीमा में परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया था। हालांकि, प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पहुंच रहे नए कचरे के कारण साइट पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। बंधवाड़ी पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए अगले सप्ताह से फरीदाबाद का कचरा भी साइट पर नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच नगर निगम ने बंधवाड़ी पर नया कचरा भेजने की व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। बंधवाड़ी पर शहर का नया कचरा न पहुंचे इसके लिए वैकल्पिक लैंडफिल साइट विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नई साइट के लिए चार से पांच संभावित स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है और अगले एक-दो दिनों में स्थान को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। नगर निगम का मानना है कि नई लैंडफिल साइट शुरू होने के बाद बंधवाड़ी पर दबाव कम होगा और पुराने कचरे के निस्तारण का कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

--
बंधवाड़ी लैंडफिल का सर्वे पूरा हो चुका है और रिपोर्ट मुख्यालय स्तर पर भेज दी गई है। नया कूड़ा बंधवाड़ी में न पहुंचे, इसके लिए वैकल्पिक स्थान की पहचान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नई जगह एक-दो दिन में चिन्हित कर ली जाएगी।-प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed