सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sweating it out due to hours-long power cuts.

Gurugram News: घंटों के पावर कट से छूट रहे पसीने

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sweating it out due to hours-long power cuts.
विज्ञापन
अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लोग त्रस्त, मंगलवार रात लो वोल्टेज और बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे की हाईराइज सोसाइटियों में बिजली कटौती का संकट गहरा गया है। निगम के दावों के विपरीत, सेक्टर-104 की जारा आवास और सेक्टर-84 की पीवोटल दीवान सोसाइटी के लोग भीषण गर्मी में रोजाना 8 से 9 घंटे की कटौती झेल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये के कारण इन सोसाइटियों में अब तक 33 केवी सबस्टेशन की लाइन नहीं जुड़ सकी है। पीवोटल दीवान में महज 250 मीटर की अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम जीएमडीए (जीएमडीए) और बिजली निगम की आपसी खींचतान में फंसा हुआ है। अफोर्डेबल सोसाइटियों में रहने वाले परिवारों की स्थिति सबसे बदतर है, क्योंकि यहां जेनसेट की बैकअप बिजली सिर्फ कॉमन एरिया और लिफ्ट जैसी जरूरी सेवाओं तक सीमित है। ऐसे में उमस और तपती गर्मी के बीच बिना पंखे-एसी के घरों में रहना निवासियों के लिए टॉर्चर बन चुका है।

----------------------
लोग बोले- वादों तक सीमित रह गई बिजली
मंगलवार करीब 8 घंटे बिजली नहीं थी। यह हाल तब है जब पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री की शिकायत समिति में बिजली निगम के अधिकारियों ने अप्रैल तक 33 केवी लाइन से सोसाइटी को जोड़ने का वादा किया था। -आशीष अग्रवाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पीवोटल दीवान
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रचंड गर्मी में हमें काफी परेशानी हो रही है। घरों के इंवर्टर भी लंबे कट के बाद बंद हो जाते हैं। सोसाइटी के घरों में जेनसेट की बिजली की सुविधा नहीं होती है। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर समाधान की गुजारिश की है। -अभिनीत झा, कोषाध्यक्ष पीवोटल दीवान
विज्ञापन


सोसाइटी से डीएलएफ के सबस्टेशन से 33 केवी की लाइन आनी है, वहां कुछ दूरी पर अंडरग्राउंड केबल नहीं लगाए जाने के कारण हमलोग संकट झेल रहे हैं। सोसाइटी के बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।
-अक्षिता गोयल, उपाध्यक्ष पीवोटल दीवान

गर्मी की शुरुआत से ही हमलोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार को करीब 8 घंटे बिजली नहीं थी। सोसाइटी में बच्चे, बुजुर्ग और विभिन्न चिकित्सीय समस्याओं से जूझ रहे मरीज रहते हैं। बुधवार को भी शाम तक दो घंटे बिजली कटी है। -हेमंत शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जारा आवास

----------------------
बेगमपुर खटोला में पांच घंटे ठप रही बिजली

बादशाहपुर। बेगमपुर खटोला वार्ड 26 स्थित सेक्टर-74 में बुधवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों के अनुसार, सुबह लगभग सवा दस बजे बिजली गुल हो गई, जो दोपहर करीब सवा तीन बजे बहाल हो सकी। स्थानीय निवासी संदीप राघव ने बताया कि इस समय क्षेत्र में तापमान काफी अधिक है और ऐसे मौसम में कई घंटों तक बिजली न रहने के कारण लोगों को बिना पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के रहना पड़ा। वहीं, निवासी अरुण ने बताया कि बिजली कटौती के चलते कई घरेलू कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रसोई से जुड़े काम भी समय पर पूरे नहीं हो सके और दोपहर का भोजन तैयार करने में परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed