{"_id":"6a294036da371672af0dfa97","slug":"giving-new-life-to-trees-uprooted-by-storm-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90890-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आंधी से उखड़े पेड़ों को दे रहे नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आंधी से उखड़े पेड़ों को दे रहे नया जीवन
विज्ञापन
सेक्टर 52 के ताऊ देवीलाल पार्क में आंधी से उखड़े पेड़ को फिर से लगाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल पार्क में पार्षद ने हरियाली बचाने के लिए शुरू की अनोखी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। मंगलवार को आई तेज आंधी और तूफान के कारण सेक्टर-52 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में भारी नुकसान हुआ था। आंधी की वजह से पार्क के कई विशाल और पुराने पेड़ उखड़ गए थे, जिससे न केवल पार्क की खूबसूरती प्रभावित हुई बल्कि स्थानीय पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ा।
आमतौर ऐसे पेड़ों को मृत मानकर हटा दिया जाता है, लेकिन वार्ड 21 की पार्षद सोनिया यादव ने एक सराहनीय पहल की है। पार्षद ने इन पेड़ों को हटाने के बजाय इन्हें दोबारा जीवित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उखड़े हुए पेड़ों के लिए फिर से गड्ढे खोदकर उन्हें सीधा खड़ा किया जा रहा है और जड़ में मिट्टी डाली जा रही है। इस री-प्लांटेशन में बारिश के मौजूदा मौसम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्राकृतिक बारिश और नमी की मदद से ये पेड़ जमीन को दोबारा पकड़ सकेंगे, जिससे इनके सूखने का खतरा खत्म हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
आंधी के उखड़े इन पेड़ों को बचाकर पार्क की हरियाली को बरकरार रखे जाने की कोशिश की जा रही है। कुछ पेड़ों को खड़ा कर दिया गया है और कुछ और पेड़ों को लगाने की प्रक्रिया जारी है। - सोनिया यादव, पार्षद, वार्ड-21