सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Roadways Workers Union submitted a complaint letter to the Station House Officer.

Gurugram News: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Workers Union submitted a complaint letter to the Station House Officer.
विज्ञापन
कॉलेज छात्राओं और बस परिचालकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने पर जताया विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को हरियाणवी गाने कॉलेज आली छोरी के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ सेक्टर-14 थाना में शिकायत पत्र सौंपा है। कॉलेज छात्राओं और परिचालकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने पर रोडवेज कर्मचारियों ने अपना विरोध भी जताया। यू-ट्यूब पर रीलिज गाने में परिचालक पोस्ट के बारे में निंदनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली छात्राओं के बारे में गलत टिप्पणियां की गई हैं।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (इंटक) गुरुग्राम डिपो कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-14 थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर चंद्रभान से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा है। राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने कहा कि हरियाणवी गाने कॉलेज आली छोरी में छात्राओं व परिचालकों पर असभ्य शब्दों का प्रयोग करने से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ इस तरह से फूहड़ गाने पर रोक लगाने या ऐसे गानों को बैन कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही। प्रतिनिधिमंडल में डिपो चेयरमैन मनीष दलाल, कार्य समिति सदस्य अनूप सिंह, संजय फौजी व सतेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सत्येंद कादयान ने बताया कि इस प्रकार के गानों से समाज में वैचारिक गिरावट आएगी। एक व्यक्ति विशेष के प्रति समाज की भावना बहुत ही गलत हो जाएगी। इस गाने से रोडवेज कर्मचारियों की कार्यशैली व चरित्र पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से गाने को यू-ट्यूब से हटवाने और गाने के लेखक, निर्देशक, गायक, अभिनेता व अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed