{"_id":"6a294ea4babc3908c30a0a59","slug":"a-cleanliness-drive-will-be-launched-as-soon-as-the-market-closes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90899-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाजार बंद होते ही चलेगी सफाई मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाजार बंद होते ही चलेगी सफाई मुहिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानेसर में बाजारों व सब्जी मंडियों में सफाई के लिए बनेंगी विशेष स्वच्छता टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर शहर को साफ और कचरा मुक्त बनाने के लिए नई योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत अब बाजारों और सब्जी मंडियों की सफाई रात के समय कराई जाएगी। वहीं, घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के समय में भी जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए विशेष स्वच्छता टीमें भी बनाई जाएंगी।
मंगलवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आयुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाजार और सब्जी मंडियां लगती हैं, वहां बाजार बंद होने के बाद रात में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इससे सुबह से लेकर पूरे दिन तक क्षेत्र साफ-सुथरा रहेगा। उन्होंने बताया कि वार्डों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के समय में बदलाव को लेकर पार्षदों से भी सुझाव लिए जाएंगे। कई पार्षद पहले भी इस संबंध में सुझाव दे चुके हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
काम में न हो कोई लापरवाही : आयुक्त
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख सड़कों, जीवी प्वाइंट्स, एंटी स्मोक गन और पानी के छिड़काव वाले टैंकरों की नियमित निगरानी की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी वाहन तय समय पर अपने रूट पर पहुंचें और काम में कोई लापरवाही न हो। प्रदीप सिंह ने कहा कि स्वच्छता के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानेसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है। सभी के सहयोग से ही शहर को साफ और सुंदर बनाया जा सकता है।