{"_id":"6a294cf7799c08ef7a00663b","slug":"approval-granted-for-the-construction-of-a-community-center-in-kakarola-bhangarola-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90898-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: काकरौला-भांगरौला में सामुदायिक भवन निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: काकरौला-भांगरौला में सामुदायिक भवन निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्माण कार्य के लिए इस सप्ताह टेंडर जारी कर दिया जाएगा
नंबर गेम- 10 रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर काकरौला और भांगरौला गांव के लोगों को जल्द बड़ी सुविधा देने जा रहा है। दोनों गांवों में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयार किया गया एस्टीमेट मंजूर हो गया है। परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
निगम अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को काम सौंपा जाएगा और जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम का लक्ष्य अगले एक वर्ष के भीतर दोनों सामुदायिक भवनों का निर्माण पूरा करना है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों में लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर की मांग की जा रही थी। गांव में कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां लोग शादी, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सामुदायिक आयोजन कर सकें। ऐसे में लोगों को कार्यक्रमों के लिए बाहर जगह तलाशनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर बनने के बाद उन्हें छोटे और बड़े कार्यक्रमों के लिए महंगे बैंक्वेट हॉल या फार्महाउस किराए पर नहीं लेने पड़ेंगे। इससे लोगों के खर्च में भी कमी आएगी और गांव में ही सभी जरूरी कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
नगर निगम की ओर से जल्द ही इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि यह काम एक वर्ष के भीतर पूरा हो जाए। सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर