{"_id":"6a294ea96b73011fa20c0e6b","slug":"video-approval-granted-for-the-construction-of-a-community-center-in-kakarola-bhangarola-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"काकरौला-भांगरौला में सामुदायिक भवन निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकरौला-भांगरौला में सामुदायिक भवन निर्माण को मिली मंजूरी
नगर निगम मानेसर की ओर से काकरौला और भांगरौला गांव के लोगों को जल्द बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। दोनों गांवों में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयार किया गया एस्टीमेट मंजूर हो गया है। परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
निगम अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को काम सौंपा जाएगा और जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम का लक्ष्य अगले एक वर्ष के भीतर दोनों कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण पूरा करना है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों में लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर की मांग की जा रही थी। गांव में कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां लोग शादी, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सामुदायिक आयोजन कर सकें। ऐसे में लोगों को कार्यक्रमों के लिए बाहर जगह तलाशनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।