{"_id":"6a6a4ba012a4483a520f64ca","slug":"tales-of-kargils-heroism-echoed-at-gurugram-university-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96028-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में गूंजी कारगिल की वीरगाथाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में गूंजी कारगिल की वीरगाथाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण विभाग एवं जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करना तथा युवाओं में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना छात्र कल्याण विभाग के अधिष्ठाता प्रो. राकेश कुमार योगी ने रखी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल संजय सी. मेस्टन (सेवानिवृत्त) तथा मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के राष्ट्रीय सचिव रंजन चौहान उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय सी. मेस्टन ने कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं, शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान और भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। संवाद