{"_id":"6a6a4be29ea305b760005974","slug":"crackdown-on-counterfeit-medicine-network-50-cartons-of-medicines-seized-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96116-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नकली दवाओं के नेटवर्क पर शिकंजा, 50 कार्टन दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नकली दवाओं के नेटवर्क पर शिकंजा, 50 कार्टन दवाएं जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम एफडीए और दिल्ली ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम एफडीए और दिल्ली ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली के नरेला स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में करीब 50 कार्टन एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं। इनमें बड़ी मात्रा में नकली रक्तचाप की दवाएं होने की आशंका है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एफडीए आयुक्त डॉ. मनोज यादव और राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) गुरुग्राम ने नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी टेल्मा-एएम दवा बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया था। यह कार्रवाई वरिष्ठ औषधि नियंत्रक गुरचरण सिंह के नेतृत्व में ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान, डॉ. सुरेश कुमार और मुकेश कुमार की टीम ने की थी। इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली के नरेला स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की है।
सभी बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह छापेमारी नकली दवाओं की आपूर्ति से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई। छापेमारी के दौरान मुख्य सप्लायर मौके पर मौजूद नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इन दवाओं की बाजार में कीमत लाखों रुपये में होने का अनुमान है। जब्त किए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही दवाओं के नकली होने की पुष्टि हो पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सप्लायर की तलाश जारी है। इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। विभाग नकली दवाओं के पूरे आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
वर्जन
गुरुग्राम एफडीए और दिल्ली ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 40 से 50 पेटी संदिग्ध एलोपैथिक दवाएं बरामद की हैं। सभी दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई दिल्ली की टीम कर रही है। -डॉ अमनदीप, ड्रग कंट्रोलर