सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers received training on sports-based value education

Gurugram News: खेल आधारित मूल्य शिक्षा पर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers received training on sports-based value education
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए सीबीएसई पीआरपी कार्यशाला आयोजित की गई। इसका विषय खेल आधारित मूल्य शिक्षा रहा। कार्यशाला में खेलों को कक्षा शिक्षण से जोड़कर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई के अनुभवी रिसोर्स पर्सन राजन कुमार शर्मा और योगेंद्र सिंह ने किया। विशेषज्ञों ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप खेल केवल सह-पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम है। खेलों के जरिये सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा हार-जीत को स्वीकार करने जैसे गुण विकसित किए जा सकते हैं। कार्यशाला में शिक्षकों को व्यावहारिक मॉडल और गतिविधियां साझा कर उन्हें पाठ योजनाओं में शामिल करने के तरीके बताए गए। समूह चर्चा और इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से शिक्षकों ने इस मॉडल के क्रियान्वयन पर विचार किया। समापन पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल बोट प्लांटर्स भेंट कर संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीलिमा कामराह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और बेहतर नागरिकता के गुण विकसित करना है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed