{"_id":"6a3c2a25dab0648e4a0cdfb5","slug":"the-accused-charged-with-kidnapping-raping-and-subsequently-murdering-a-girl-had-appeared-for-the-bihar-police-recruitment-exam-on-june-10-gurgaon-news-c-1-1-noi1190-4433052-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर हत्या करने के आरोपी ने 10 जून को बिहार पुलिस की दी थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर हत्या करने के आरोपी ने 10 जून को बिहार पुलिस की दी थी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैब चलाने से पहले सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वाय का करता था काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली से बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार वासु उर्फ बबलू बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने 10 जून को बिहार पुलिस की परीक्षा भी दी थी। गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में अपने बड़े भाई के किराये के घर में वो अक्सर खाना खाने आता था।
बुधवार दोपहर बाद अमर उजाला टीम चक्करपुर गांव के उसी मकान नंबर 647 में पहुंची, जहां पर आरोपी बबलू अपने भाई के पास रहता था। बिल्डिंग के केयरटेकर ने बताया कि बबलू का भाई यहां लगभग 7-8 साल से रह रहा है और वो बैंक में नौकरी करता है। लोगों की मानें तो बबलू यहां अक्सर आता-जाता था। लोगों ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बबलू के भाई पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। बड़े भाई के अनुसार बबलू की पांच साल पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं और वह सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय का काम भी कर चुका है। आरोपी के भाई ने बताया कि बबलू ने 20 मई को महरौली थाने में फोन चोरी की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी से उसकी बहस भी हुई थी।