{"_id":"69c2776db76ae031090c46f3","slug":"the-atmosphere-became-devotional-devotees-bowed-their-heads-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82962-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भक्तिमय हुआ वातावरण, भक्तों ने टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भक्तिमय हुआ वातावरण, भक्तों ने टेका मत्था
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र मेले में आस्था उमड़ा जनसैलाब, प्रांगण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के छठे दिन मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है, जिन्हें शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भक्तिमय वातावरण में भक्तों ने शांतिपूर्वक मत्था टेक माता का आशीर्वाद लिया।
मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह और भी बढ़ गया। दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। भक्तों ने माता के चरणों में नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के चलते मंदिर के आसपास सुरक्षा विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग स्थल से लेकर मंदिर गेट तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही, जिससे क्षेत्र में रौनक का माहौल देखने को मिला। प्रशासन और स्वयंसेवकों ने मिलकर व्यवस्था संभाली हुई है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
चल रहे भंडारे
नवरात्र के अवसर पर शीतला माता मंदिर के साथ ही चिंतपूर्णी मंदिर के पास भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व्यवस्था के कारण, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भक्त सेवा भाव से लोगों को भोजन परोस रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos