{"_id":"6a85a9d1fdcb3ffa2207ae5b","slug":"the-chief-minister-will-interact-with-gen-z-entrepreneurs-at-gurugram-university-on-august-21-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98267-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी उद्यमियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी उद्यमियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छह मास्टर क्लास और स्टार्टअप रूम में युवाओं को मिलेगा उद्यम शुरू करने का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी उद्यमियों और स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में औपचारिकता नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। वह कार्यक्रम की शुरुआत से समापन तक युवाओं के बीच रहकर संवाद करेंगे।
बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि छह मास्टर क्लास में सफल युवा उद्यमी विशेषज्ञ के रूप में 50-50 युवाओं के समूह को स्टार्टअप शुरू करने, उसे आगे बढ़ाने, फंडिंग और तकनीकी सहायता की जानकारी देंगे। प्रशिक्षण पूरा करने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। बाद में युवाओं को एमएसएमई से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में स्टार्टअप रूम भी बनाया जाएगा, जहां 60 सफल उद्यमी युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने और सफल बनाने के गुर बताएंगे। बैंक ऋण और कौशल प्रशिक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन
दो बसों से शुरू होगी ‘युवा उद्यमी यात्रा’-
मुख्यमंत्री दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। बसें प्रदेश के सभी जिलों में जाकर कॉलेज, विश्वविद्यालय, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों को स्टार्टअप व उद्यमिता के प्रति जागरूक करेंगी। यात्रा दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान स्टार्टअप प्रदर्शनियां और बैंक ऋण संबंधी जानकारी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। दिसंबर में यात्रा के समापन पर जेन-जी के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।