{"_id":"69b69efbe43a13d877022319","slug":"the-cold-returned-with-showers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82168-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बौछारों के साथ लौटी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बौछारों के साथ लौटी ठंडक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह-सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। रविवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही हैं। रविवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसके कारण मौसम में ठंडक बनी रही। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि 16 मार्च को भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 17 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद 18 से 20 मार्च के बीच एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली है और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रह सकता है।
Trending Videos