फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The entire city took to the streets with remarkable spirit.

Gurugram News: अद्भुत जज्बे के साथ सड़कों पर उतरा पूरा शहर

Thu, 13 Aug 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
The entire city took to the streets with remarkable spirit.
गुरुग्राम में 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, विधायक मुकेश शर्मा ने किया नेतृत्व
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/सोहना। आजादी के अमृत काल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक मुकेश शर्मा ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में 200 मीटर लंबा एक विशाल तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

यह यात्रा बस स्टैंड के पास गोशाला ग्राउंड से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला और मोर चौक से होते हुए सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में समाप्त हुई। बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उनके त्याग और योगदान को हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान की अपील
मुकेश शर्मा ने नागरिकों से 17 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया और harghartiranga.com पर साझा करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि तिरंगा देश की एकता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा भारत देश की आन, बान और शान
शहीद किसी एक वर्ग का नहीं होता है बल्कि समूचे देश का होता है। देश को आजादी दिलाने में शहीदों की अहम भूमिका रही है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया। यह बात सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने सोहना में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के समक्ष कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा भारत देश की आन, बान और शान है। यात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed