फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students witnessed the agony of Partition through the film.

Gurugram News: विद्यार्थियों ने फिल्म के जरिये देखी विभाजन की पीड़ा

Thu, 13 Aug 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Students witnessed the agony of Partition through the film.
गुरुग्राम। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में बृहस्पतिवार को एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया। विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 1947 के विभाजन पर आधारित यह फिल्म देखी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तैयार इस डॉक्यूमेंट्री में विभाजन की त्रासदी और लोगों के संघर्ष को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने विभाजन के दौरान देशवासियों द्वारा झेली गई परिस्थितियों, विस्थापन और पीड़ा को समझा। डॉक्यूमेंट्री में वर्ष 1947 की घटनाओं और लाखों लोगों के विस्थापन को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इसने विद्यार्थियों को इतिहास के इस संवेदनशील अध्याय से परिचित कराया। उन्हें उन लोगों के संघर्ष, साहस और धैर्य को समझने का अवसर मिला। डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद विद्यार्थियों ने इसे बेहद प्रभावशाली और ज्ञानवर्धक बताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-18 सरहौल के अमन, राजकुमार और अर्नव ने कहा कि उन्हें विभाजन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें जानने को मिलीं। वे पहले इन बातों से पूरी तरह परिचित नहीं थे। उन्होंने कहा कि लोगों की पीड़ा और कठिनाइयों को देखकर उन्हें इतिहास के इस दौर को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed