फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Understand the value of freedom from the younger generation: Om Prakash Dhankar

युवा पीढ़ी से समझे आजादी की कीमत : ओम प्रकाश धनखड़

Thu, 13 Aug 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Understand the value of freedom from the younger generation: Om Prakash Dhankar
गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि 1947 का विभाजन करोड़ों भारतीयों के हृदय पर लगा एक गहरा घाव था। उन्होंने युवा पीढ़ी से आजादी की कीमत जानने और विभाजन के दर्द को न भूलने का आह्वान किया। धनखड़ ने कहा कि राजनीतिक जल्दबाजी के कारण लाखों निर्दोष लोगों को अपने प्राण, घर और सम्मान गंवाने पड़े। धनखड़ ने गुरुग्राम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी को उस काले अध्याय को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाजन के दौरान असंख्य बलिदान दिए गए। हजारों परिवार बिछड़ गए और लाखों लोग शरणार्थी बने। माताओं-बहनों ने अमानवीय यातनाएं झेलीं। उन्होंने कांग्रेस पर इतिहास का अधूरा पक्ष रखने का आरोप लगाया। धनखड़ ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य घृणा फैलाना नहीं, बल्कि सत्य को याद करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed