{"_id":"6a7dc42f378c02a9c3017bf9","slug":"the-stadium-reverberated-with-patriotic-slogans-and-the-melodious-tunes-of-the-band-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97675-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देशप्रेम के नारों और बैंड की सुरीली धुनों से गूंज उठा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देशप्रेम के नारों और बैंड की सुरीली धुनों से गूंज उठा स्टेडियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, उपाध्यक्ष मिड्ढा होंगे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बृहस्पतिवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। स्टेडियम का कोना-कोना देशप्रेम के नारों और बैंड की सुरीली धुनों से गूंज उठा। एनसीसी कैडेट्स और पुलिस के जवानों ने कदम से कदम मिलाकर जब तिरंगे को सलामी दी तो मैदान पर मौजूद हर शख्स का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। स्कूली बच्चों ने अपनी रंगारंग और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से भारत की विविधता और अखंडता की अनूठी झलक पेश की।
इस बार जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। वहीं, उपायुक्त उत्तम सिंह ने रिहर्सल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी प्रबंधों का निरीक्षण किया। उत्तम सिंह ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह देश के प्रति सम्मान और गौरव का अवसर है। इसलिए समारोह की प्रत्येक प्रस्तुति और व्यवस्था में अनुशासन व उत्कृष्टता दिखनी चाहिए। इस बार विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता और राष्ट्र भक्ति की भावना दिखेगी। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी। समारोह में सात टुकड़ियां भव्य परेड में हिस्सा लेंगी। परेड का नेतृत्व अभिलक्ष जोशी करेंगे।
हरियाणवी नृत्य बिखेरा जलवा
प्रणवानन्दा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी वंदे मातरम् पर विशेष प्रस्तुति देंगे। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन नगर के विद्यार्थी कृष्ण लीला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा की छात्राएं पंजाबी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7 के विद्यार्थी राजस्थानी नृत्य दिखाएंगे। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुशांत लोक के छात्र-छात्राएं हरियाणवी नृत्य व ब्लू बेल्स स्कूल के विद्यार्थी नारी सशक्तीकरण पर प्रस्तुति देंगे। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी लेजर और डंबल शो भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
परेड में गुरुग्राम पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी सीनियर बॉयज डीएसडी कॉलेज की टुकड़ियां शामिल होंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा के स्टूडेंट पुलिस कैडेट भी परेड का हिस्सा बनेंगे। मुख्य अतिथि कृष्ण लाल मिड्ढा स्टेडियम पहुंचने से पहले युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का समापन राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ होगा।