सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The final voter list will be published on March 27.

Gurugram News: 27 मार्च को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
The final voter list will be published on March 27.
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव 2026 : दावे व आपत्तियों का हुआ निपटारा, अपील दायर करने का आज अंतिम दिन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत मतदाता सूची तैयार की जा रही है। भविष्य में जिले की 11 पंचायतों व सोहना पंचायत समिति में एक वार्ड में उपचुनाव करवाए जाने हैं। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 02 मार्च को किया जा चुका है। 09 मार्च तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, जिनका निपटारा 12 मार्च को किया गया। अंतिम वोटर लिस्ट 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थानों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया है। 19 फरवरी से 28 तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया गया। इसके उपरांत 02 मार्च को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित वोटर लिस्ट से सम्बंधित दावे और आपत्तियां 09 मार्च तक दर्ज की गई थी, जिनका निपटारा 12 मार्च को किया गया। अब अपील दायर करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है और अपील का निपटारा 19 मार्च तक होगा। अंतिम वोटर लिस्ट 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। निर्धारित समय तक अगर किसी ने अपनी आपत्ति तथा दावे दर्ज नहीं करवाए तो उसके बाद किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed