फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The industrial area will be illuminated by LED lights.

Gurugram News: एलईडी लाइटों से जगमगाएगा औद्योगिक क्षेत्र

Sun, 26 Jul 2026 04:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
The industrial area will be illuminated by LED lights.
सर्वे पूरा, पुरानी लाइटें एलईडी में होंगी तब्दील, खराब स्ट्रीट लाइटों की भी होगी मरम्मत
विज्ञापन

नंबर गेम -04 हजार एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी मानेसर में रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने पूरे आईएमटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का सर्वे पूरा कर लिया है। अब सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और खराब पड़ी लाइटों को बदलने का काम शुरू किया जाएगा।

आईएमटी मानेसर करीब 4000 एकड़ में फैला हुआ है और यहां हजारों कर्मचारी, उद्योग और भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। लंबे समय से कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने और पर्याप्त रोशनी नहीं होने की शिकायतें मिल रही थीं। रात के समय कम रोशनी के कारण वाहन चालकों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन


नगर निगम मानेसर ने भी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की सूची एचएसआईआईडीसी को सौंप दी है। इस सूची और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर खराब लाइटों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही पुरानी एचपीएसवी स्ट्रीट लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। योजना के तहत आईएमटी क्षेत्र की करीब 4000 स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर रोशनी मिलेगी, बिजली की खपत कम होगी। कर्मचारियों, उद्योगों और वाहन चालकों को रात के समय सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। -दिनेश, सीनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed