{"_id":"6a4fb3603d367f826f001ba7","slug":"the-matter-regarding-handing-over-the-sunar-samaj-kalyan-samiti-to-someone-else-has-reached-the-grievance-redressal-camp-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93968-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुनार समाज कल्याण समिति किसी और को सौंपने का मामला पहुंचा समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुनार समाज कल्याण समिति किसी और को सौंपने का मामला पहुंचा समाधान शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव और टूटी सड़क की रहीं अधिक शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वर्षों से जिस चौक-चौराहे को सुनार समाज कल्याण के लोग संवार रहे थे। नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों ने उसे किसी अन्य को आवंटित कर दिया है। इसे लेकर सुनार समाज कल्याण के लोग बृहस्पतिवार को समाधान शिविर में पहुंचे। जहां पर उन्हें पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया गया। इसके साथ आने वाली शिकायतों में ज्यादातर शिकायत जलभराव व टूटी सड़क की रहीं, जिसे नगर निगम को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
गुरुग्राम में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की पांच शिकायतों पर सुनवाई की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें राजस्व, नगर निकाय, बिजली, जल निकासी एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।
एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ समावेशी विकास एवं सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।