{"_id":"6a15a170782ec820f40c765e","slug":"the-process-of-repairing-the-collapsed-road-of-basai-road-has-started-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89321-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बसई रोड की धंसी सड़क को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बसई रोड की धंसी सड़क को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम ने सीवर के पानी के फ्लो को किया डयवर्ट, ठीक होने में लगेगा समय
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई रोड कृष्णा नगर गली नंबर-1 के सामने धंसी सड़क को नगर निगम की ओर से ठीक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने सीवर के पानी के फ्लो को डायवर्ट है। पानी का बहाव बंद करने के साथ ही निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़क धंसने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिन पहले बसई रोड पर कृष्णा नगर गली नंबर-1 के सामने सड़क धंस गई थी। सड़क पर बैरिकेड लगा दिए गए। लोगों का कहना है कि गड्ढा अभी छोटा है, लेकिन यह बढ़ सकता है। नगर निगम के अनुसार पुराने शहर के अर्जुन नगर, लक्ष्मी गार्डन, चार मरला, शिवाजी नगर, राम नगर समेत अन्य क्षेत्रों की मुख्य सीवर लाइन बसई से होते हुए धनवापुर सीवर शोधन संयंत्र तक जाती है। नगर निगम के अनुसार सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क धंसी है।
बसई रोड इससे पहले भी तीन बार सीवर लाइन के कारण धंस चुकी है। पहले मनोहर नगर स्थित डाकघर के सामने सड़क धंसी थी। इसके बाद हीरो एजेंसी के पास पिछले साल सड़क धंस गई थी। वहीं शिवमूर्ति चौक के पास भी सड़क धंस चुकी है। अब चौथी बार हीरो एजेंसी से करीब 200 मीटर दूर सड़क धंसी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि सीवर लाइन को जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बसई रोड पर धंसी सड़क को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। सीवर के पानी का फ्लो कम होते ही काम में तेजी आएगी। सीवर लाइन पुरानी है। इस कारण बार-बार इस रोड पर सड़क धंस रही है। -तुषार यादव, कार्यकारी अभियंता, नगर -निगम गुरुग्राम।

Trending Videos