सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The sun is scorching hot, and a heatwave warning has been issued until June 11.

Gurugram News: सूरज के तीखे तेवर, 11 जून तक लू की चेतावनी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The sun is scorching hot, and a heatwave warning has been issued until June 11.
विज्ञापन
12 जून को हल्की बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में रविवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद बढ़ी उमस ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जिससे दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग ने 11 जून तक लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, 12 जून को हल्की बारिश और आंधी का भी येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के साथ-साथ उमस बढ़ने के कारण लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी महसूस हुई। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग भी गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। दुकानदारों के अनुसार, तेज गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या में कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed