सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The temple doors will remain closed today due to the lunar eclipse.

Gurugram News: चंद्र ग्रहण के कारण आज बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
The temple doors will remain closed today due to the lunar eclipse.
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर चंद्र ग्रहण के कारण सुबह छह बजे से शाम 7.30 बजे तक बंद रहेगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को शहर के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। चंद्र ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होकर 6.47 तक चलेगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि शाम 5.08 बजे शुरू होगी। यह खग्रास चंद्र ग्रहण दिल्ली एनसीआर में शाम 6.20 से 6.30 बजे तक देखा जा सकेगा। ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले शुरू हो जाते हैं। इसलिए शहर के मंदिर सुबह मंगला आरती और पूजन के बाद बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद शाम सात बजे दोबारा मंदिर खोले जाएंगे। इस तरह शहर के मंदिरों के कपाट सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेंगे।
शीतला माता मंदिर के पुजारी आचार्य जय भगवान ने बताया कि 3 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण मंदिर के कपास सुबह छह बजे बंद हो जाएंगे। मंदिर शाम 7.30 बजे खुलेगा। 4 मार्च को धुलेंडी के दिन सुबह 10 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे, दोबारा शाम 4 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। होली के दिन मंदिर सुरक्षा कारणों से बंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में चैत्र मेला 5 मार्च से शुरू
सेक्टर-चार स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी पं. अतुल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण मंदिर सुबह की मंगला आरती और पूजन के बाद छह बजे बंद हो जाएगा और दोबारा सफाई और भगवान के वस्त्र आदि बदलने के बाद शाम 7 बजे खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed