{"_id":"69bab3368d8777fbee080424","slug":"the-weather-has-changedsomewhere-it-brings-relief-and-somewhere-it-brings-trouble-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82499-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मौसम ने ली करवट...कहीं राहत तो कहीं आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मौसम ने ली करवट...कहीं राहत तो कहीं आफत
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से कई जगहों पर टिन शेड उखड़े, बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बुधवार देर शाम हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बढ़ते तापमान से बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। वहीं, तेज हवाओं से कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, आंधी से कई जगहों पर टिन शेड उखड़ गए, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
बारिश के साथ चली तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तेज आंधी के कारण कई जगहों पर सड़कों पर धूल के गुबार भी देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का कारण स्थानीय स्तर पर बनी नमी है। हालांकि, बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन इसका असर पूरे शहर में महसूस किया गया। बारिश के बाद सड़कों पर जमी धूल कम हुई और हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की फुहारों के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। आंधी के कारण पुराने और सेक्टरों में शाम छह बजे से बिजली गुल हो गई।
-- -
आंधी के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछी
फर्रुखनगर। क्षेत्र में बुधवार देर शाम आंधी के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। करीब साढे छह बजे के बाद आंधी के साथ काफी देर तक हल्की बारिश हुई। घर की छतों पर रखे गमले गिर गए। टीन की छत वाले मकानों में रहने वाले लोगों ने डर के साये में रात गुजारी। हालांकि, बारिश अधिक तेज न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। दोपहर बाद तक आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर से पहले धूप निकल आई किंतु पूरे दिन मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रही। किसान जगत सिंह ने बताया कि उनके कई बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल बिछ गई है। संवाद
Trending Videos