सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Tower of Justice' to accelerate judicial proceedings.

Gurugram News: न्यायिक कार्यों को रफ्तार देगा टावर ऑफ जस्टिस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
'Tower of Justice' to accelerate judicial proceedings.
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश पर 19 जून तक पूरे किए जाएंगे शेष कार्य

नंबर गेम - 07 मंजिला भवन में होंगी 56 अदालतें और आधुनिक सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कोर्ट रोड स्थित टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, परियोजना के शेष कार्य 19 जून तक पूरे किए जाने हैं। इसके लिए विभाग ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों को कार्य पर लगाया हुआ है।
करीब सात एकड़ क्षेत्र में बन रहे इस अत्याधुनिक न्यायिक परिसर में सात मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है। भवन में कुल 56 अदालतों की व्यवस्था होगी। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत स्थापित की जाएगी, जबकि दूसरी से छठी मंजिल तक प्रत्येक तल पर 10-10 अदालतें संचालित होंगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार भवन के अधिकांश प्रमुख सिविल कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अब फिनिशिंग, कोर्ट रूम तैयार करने और अन्य छोटे-मोटे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभिन्न टीमें अलग-अलग हिस्सों में काम कर रही हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर ऑफ जस्टिस में न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परिसर में बैंक, डाकघर, जिला बार पुस्तकालय, कैंटीन, जिला अटॉर्नी कार्यालय और मध्यस्थता कक्ष की व्यवस्था होगी। कोर्ट परिसर में हरियाली का भी प्रावधान कराया जा रह है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था और इसे वर्ष 2020 तक पूरा किया जाना था। हालांकि विभिन्न कारणों से करीब 250 करोड़ रुपये की यह परियोजना निर्धारित समय से पीछे चल रही है।
विज्ञापन

-----------------------------
टावर ऑफ जस्टिस के शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी विकसित की गई है, जिससे वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और आम नागरिकों को पार्किंग की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed