सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for fraud committed by promising a job in the Post Office.

Gurugram News: पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fraud committed by promising a job in the Post Office.
विज्ञापन
अगस्त 2025 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

गुरुग्राम। पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों में बिहार के नवादा जिले के करहरा गांव निवासी भारत भूषण चौधरी और वेद प्रकाश शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को बिहार की अदालत में पेश कर 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुग्राम लाया गया है। गुरुग्राम न्यायालय में पेश कर आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

मामले में 24 अगस्त 2025 को एक व्यक्ति ने सेक्टर-10 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2020 से 2023 के बीच विभिन्न किस्तों में लगभग 7.53 लाख रुपये ले लिए। 2023 में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व्हाट्सएप पर भेजा गया। जब शिकायतकर्ता ने ज्वाइनिंग लेटर अपने दोस्त को दिखाया तो उसने ज्वाइनिंग लेटर को फर्जी बताया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से रुपये वापिस मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में जांच करते हुए अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता आरोपियों के पड़ोसी गांव का निवासी है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की पत्नी को पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसे ठगे थे। आरोपियों से रिमांड के दौरान पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed